THOUGHT OF THE DAY

“हर्ष और आनंद से परिपूर्ण जीवन केवल ज्ञान और विज्ञान के आधार पर संभव है।- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन”



Wednesday 26 August 2020

MOTIVATIONAL VIDEOS



The Most Inspiring Speech: 4 True Rules To Success BY A. P. J. Abdul Kalam







 

Tuesday 25 August 2020

झंडों की दुनिया

झंडों की दुनिया 

 

दुनिया में कुल 195 देश मौजूद हैं. सभी देशों का एक अलग झंडा
होता है और हर झंडे के अलग मायने होते हैं. जानिए दुनिया के
10 बड़े देशों के झंडों के बारे में खास बातें.

भारत

भारत

भारत के राष्‍ट्रीय ध्‍वज की ऊपरी पट्टी में केसरिया रंग है जो की

शक्ति और साहस को दर्शाता है। बीच की पट्टी का श्वेत धर्म चक्र

के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है। निचली हरी पट्टी उर्वरता,

वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है। सफ़ेद पट्टी पर बने

चक्र को धर्म चक्र कहते हैं। इस धर्म चक्र को विधि का चक्र कहते

हैं जो तृतीय शताब्दी ईसा पूर्व मौर्या सम्राट अशोका द्वारा बनाए

गए सारनाथ की लाट से लिया गया है। इस चक्र में २४ आरे

या तीलियों का अर्थ है कि दिन- रात्रि के २४ घंटे जीवन गति‍शील
है और रुकने का अर्थ मृत्यु है|    


नेपाल

नेपाल के झंडे में दो त्रिभुज हैं, जो माउंट एवरेस्ट की चोटियों को

दर्शाते हैं. इसमें बने चांद और सूरज ये बता रहे हैं कि नेपाल का

वजूद इनके बाद भी रहेगा.नेपाल का राष्ट्रीय ध्वज विश्व का एक

मात्र ऐसा झन्डा है जो चौकोर या आयताकार नहीं है जो दो

त्रिकोणिय आकार को ऊपर नीचे रख कर बनाया गया है। विश्व

में एक और झंडा है जो चौकोर नही है वह है अमेरिका के

ओहाइयो का। नेपाल के राष्ट्रीय झंडे के ऊपर वाले त्रिकोण में

एक अर्ध चाँद और नीचे वाली त्रिकोण में एक सूर्य अंकित है

जिसका मतलब बताया जाता है कि जब तक सूरज-चाँद रहेगा

तब तक पृथ्वी पर नेपाल का अस्तित्व रहेगा। इस ध्वज के किनारे

नीले रंग के किनारे लगे हैं जो शान्ति का प्रतीक है। ध्वज के बीच

का भाग गहरे लाल रंग का है जो नेपाल का राष्ट्रीय रंग है।

नेपाल का राष्ट्रीय पुष्प गुराँस भी इसी रंग का है। गहरा लाल

विजय का भी प्रतीक है। 1962 तक नेपाल के झंडे पर चाँद और

सूरज पर चेहरे बने होते थें। इस ध्वज को 16 दिसम्बर 1962 को

अपनाया गया जब देश का नया संविधान लिखा गया। 



  स्विट्ज़रलैंड

स्विट्ज़रलैंड के झंडे में प्लस का निशान बना है, जो रेड

क्रॉस सोसाइटी को दर्शाता है इसकी स्थापना एक स्विस

नागरिक Henry Dunant ने की थी. एक चौकोर लाल क्षेत्र के

केंद्र में एक सफेद क्रॉस प्रदर्शित करता है। सफेद क्रॉस को

स्विस क्रॉस के रूप में जाना जाता है। इसकी भुजाएँ समबाहु हैं,

और उनकी लंबाई से चौड़ाई का अनुपात 7: 6 है। फ़ील्ड के

संबंध में क्रॉस का आकार 2017 में 5: 8 के रूप में सेट किया

गया था



अमेरिका


अमेरिका के ध्वज में 50 तारे और 13 लाल पट्टियां हैं। इन तारों
और पट्टियों के साथ यूएस झंडा मुख्य है। अमेरिका का
आधिकारिक प्रतीक ध्वज एक आयताकार कैनवास है जिस पर
13 लाल पट्टियों के साथ 13 सफेद पट्टियां भी हैं जो क्षैतिज और
वैकल्पिक तरीके से चित्रित की गई हैं। ये लाल और सफेद पट्टियां
कॉलोनियों और शांति का प्रतीक हैं।लाल रंग की 13 पट्टियां उन
ओरिजिनल 13 कॉलोनियों को दर्शाती हैं, जो ब्रिटिश राज से
अलग हुईं और उन्हीं से अमेरिका का गठन हुआ। सफेद नैतिक
सिद्धांतों का प्रतीक है जिस पर संयुक्त राज्य की स्थापना हुई
थी। 1912 से 1959 तक अमेरिका के ध्वज में सितारों की संख्या
13 से बढ़कर 48 हो गई और 1960 में हवाई के बनने के बाद
सितारों की संख्या 50 हो गई।अब अमेरिकी ध्वज में 50 सितारे
हैं और ये सितारे अमेरिका के राज्यों को अंकित करते हैं।



इंगलैंड


इंगलैंड- यूनियन ध्वज जिसे यूनियन जैक के रूप में भी जाना

जाता है, यूनाइटेड किंगडम का झंडा है। यह कुछ राष्ट्रमंडल

राज्यों में आधिकारिक या अर्द्ध आधिकारिक दर्जा बरकरार रखे
हुए हैं, उदाहरण के लिए, यह कनाडा में रॉयल यूनियन फ्लैग
(शाही संघ ध्वज) के रूप में जाना जाता है। यह कुछ छोटे ब्रिटिश
विदेशी प्रदेशों में आधिकारिक ध्वज के रूप में प्रयोग किया जाता
है। यूनियन जैक कई पूर्व ब्रिटीश उपनिवेश देशों और क्षेत्रों के
झंडों के केंटन (ऊपरी बाएँ-हाथ का चौथाई हिस्सा) में प्रकट
होता है।



दक्षिण अफ्रीका

6 रंगो वाला दक्षिण अफ्रीका का झंडा अंग्रेजों से रंगभेद के लंबे

संघर्ष की कहानी का प्रतीक है। सबसे पहले यह 1994 में नेल्सन

मंडेला के राष्ट्पति बनने पर फहराया गया



कनाडा

कनाडा के झंडे पर मेपल पेड़ का पत्ता अपनी प्रकृति और

पर्यावरण की देखभाल के प्रति जागरूकता का प्रतीक है |

दूसरी तरफ यह कनाडाई एथलीटों और विश्व युद्ध के सैनिकों

का भी प्रतीक है| मेपल का पेड़ कनाडा का राष्ट्रीय पेड़ है|



ब्राजील

ब्राजील,फीफा विश्व कप का गढ़ माना जाता है| इसके झंडे में भी

फुटबॉल ग्राउंड को बनाया गया है| नीले रंग की बॉल को हरे घास

की स्टेडियम में पीली पिच पर बना है| बॉल के बैंड पर

ordem e progresso से लिखा है। बॉल का नीला रंग रात का

और उस पर बने स्टार ब्राजील के राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हैं|

कुछ लोग इस बॉल को ग्लोब भी मानते हैं|



इजराइल

इजराइल अकेला ऐसा देश है जिसके राष्ट्रीय ध्वज पर यहूदी धर्म

के प्रतीक नीला 6 कोणीय स्टार और दो नीली प्रार्थना शॉल बनी हुई है |



कंबोडिया

कंबोडिया के झंडे में अंकोरवाट के हिंदू और बौद्ध धर्म  से जुडे

ऐतहासक अंकोरवाट मंदिर को सफेद काले रंग की आउटलाइन

बना कर दिखाया गया है| यह झंडा दुनियाँ भर में अनोखा है|



मोजाम्बिक

मोजाम्बिक मार्क्जिादी सिद्धांतों पर आधारित मोज़ांबिक़ का

झंडा भी एक अलग तरह का झंडा है इसमें बनी किताब शिक्षा

के मूल्य को और कुदाल कृषि और एके-47 राइफल स्वतंत्रता

की लड़ाई का प्रतीक हैं|



भूटान


भूटानी बौद्ध पुराणिक कथाओं के प्रमुख थंडर ड्रैगन को भूटान

के झंडे में शामिल किया गया है| वहां इसे धार्मिक शिक्षाओं का

प्रमुख स्रोत माना जाता है|



अल्बानिया

अल्बानिया के झंडे में लाल बैकग्राउंड पर दो सिर वाला बाज़

अकर्मणकारियो के खिलाफ अल्बानिया के बचाव का प्रतीक

है|



श्रीलंका

 

शेर ध्वज के नाम से मशहूर श्रीलंका का हिन्दू मुस्लिम और बौद्ध 

धर्म का संगम माना जाता है| झंडे में हाथ में तलवार पकड़े

सुनहरे शेर देश की रक्षा के लिए बहादुरी से खड़े सैनिकों का

प्रतिनिधित्व करते हैं |


Saturday 15 August 2020

74th INDEPENDENCE DAY CELEBRATION- K.V NO.1, HBK DEHRADUN.

INDEPENDENCE DAY CELEBRATION, 2020

August 15 marks the occasion of Independence Day in India, and this year we are celebrating 73 years of independence from the British Rule. After almost two centuries under imperial rule and after countless sacrifices and struggles, Indians won their freedom on August, 15, 1947. Men, women and children lost their lives with pride in uprisings against the British, and managed to successfully drive them out of our Motherland.

Observed as a national holiday across the country, Independence Day honours the sacrifices and dedication of the brave hearts who aimed for one goal - to simply be free from slavery of the colonisers. People all over the country host flag hoisting ceremonies and sing the national anthem to celebrate the day filled with patriotic spirits.

On this occasion KENDRIYA VIDYALAYA No.1, HBK, DEHRADUN celebrated this patriotic day by organising Flag Hoisting program-














"A COUNTRY'S GREATNESS LIES IN ITS UNDYING IDEALS OF LOVE AND SACRIFICE THAT INSPIRE THE MOTHER OF THE RACE" 

-SAROJNI NAIDU


Wednesday 5 August 2020

प्रेरक प्रसंग

स्वामी विवेकानंद जी के जीवन के ३ प्रेरक प्रसंग (VI-VIII)

Tuesday 4 August 2020

ONLINE ESSAY COMPETITION.


ONLINE ESSAY COMPETITION ON THE THEME 'AATMANIRBHAR BHARAT-SWATANTRA BHARAT' 


Ministry of Human Resource Development (MHRD), Government of India is glad to announce an essay competition for school students at the secondary and senior secondary stages (classes IX, X, XI and XII) on the theme 'Aatmanirbhar Bharat - Swatantra Bharat', which envisions the emergence of a robust and strong nation committed to the welfare of all. It is a clarion call by the Honorable Prime Minister of India Shri Narendra Modi for a strong, vibrant and self-reliant India for all and an India of all.



 
               

👉 CLICK HERE TO PARTICIPATE


books